Voter ID Card Download 2024: मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करें

Voter ID Card Download:- वोटर आईडी कार्ड देश के सभी नागरिकों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। जिसके माध्यम से आपको अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार प्राप्त होता है। वोटर आईडी के माध्यम से चुनाव में होने वाले धोखाधड़ी को रोका जाता है और स्वतंत्र रूप से चुनाव कराने के लिए देश के नागरिकों के लिए पहचान पत्र कार्ड बनाए जाते हैं। साथ ही पहचान पत्र अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेजों में भी काम आता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा Voter ID Card Download Online करने की सुविधा प्रदान की गई है। अब देश का कोई भी नागरिक अपनी वोटर आईडी कार्ड को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे डाउनलोड कर सकता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वोटर आईडी कैसे डाउनलोड करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने Voter ID Card को डाउनलोड कर सके।

Voter ID Card Download 2024

वोटर आईडी कार्ड नागरिक की पहचान का प्रमाण होता है। भारत के संविधान में हर 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का मूल अधिकार प्रदान किया गया है। इस अधिकार का उपयोग कर नागरिक अपने मनपसंद सरकार को वोट देकर चयन कर सकता है। मतदान करने के लिए Voter ID Card का होना जरूरी है। अगर आपका वोटर आईडी खो गया है या फट गया है या किसी अन्य कारण से मिल नहीं रहा है तो आप घर बैठे अपने लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से वोटर कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अब नागरिकों को Voter ID Card Online Download करने की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी नागरिक आसानी से घर बैठे अपने पहचान पत्र को राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकता है।

वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Voter ID Card Download
पोर्टल का नाम  राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल
वोटर आईडी के संचालक  भारतीय निर्वाचन आयोग
लाभार्थी  भारतीय नागरिक
उद्देश्य  चुनाव में होने वाले धोखाधड़ी को रोकना
वोटर कार्ड के लाभ  सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं में लाभ प्रदान करना
मतदाता कार्ड बनाने हेतु निर्धारित आयु  18 वर्ष और उससे अधिक  
साल  2024
अधिकारिक वेबसाइट  www.nvsp.in

वोटर आईडी कार्ड में दर्ज जानकारी

  • मतदाता का नाम
  • लिंग
  • राज्य  का नाम
  • पिता या पति का नाम
  • आवास का पता
  • जन्मतिथि
  • फोटोग्राफ
  • मतदाता के हस्ताक्षर
  • सरकार के द्वारा चयनित किया गया एक होलोग्राम

Voter ID Card के लाभ एवं विशेषताएं

  • वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज के रूप में कार्य करता है।
  • वोटर आईडी कार्ड वोट देने के लिए मान्यता प्राप्त होता है।
  • इस कार्ड के माध्यम से नागरिक को वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है एवं में अपनी इच्छा अनुसार अपनी राजनीति पार्टी का चयन कर उसे वोट दे सकते हैं।
  • मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाओं हेतु फॉर्म भरकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  • विभिन्न प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए भी वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता होती है।
  • पहचान प्रमाण पत्र के रूप में वोटर आईडी कार्ड का उपयोग किया जाता है।
  • इस पहचान पत्र के माध्यम से सभी अधिकार को प्राप्त करने में नागरिक सक्षम हो सकते हैं।
  • यह किसी भी नागरिक की पहचान को प्रमाणित करने का आवश्यक दस्तावेज है जिसमें उसके नाम से लेकर पते तक का विवरण दर्ज होता है।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है।
  • Voter ID Card ऑनलाइन डाउनलोड करने से नागरिकों के समय की बचत होगी।
  • अब नागरिकों को अपना वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। 

Voter ID Card Download कैसे करें?

Voter ID Card Download करने के लिए आप नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो कर आसानी से अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Voter ID Card Download
  • होम पेज पर आपको Login/Ragister का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
Voter ID Card Download
  • अब आपको इस पेज पर नीचे दिए गए Don’t have a account,Register as a new user के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन करने हेतु मोबाइल नंबर वेरीफाई फॉर्म खुल जाएगा।
Voter ID Card Download
  • अब आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिससे आपको अगले पेज पर OTP बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • अब आपसे पूछा जाएगा कि आपके पास Epic No. है या नहीं आपको टिक कर करना होगा।
  • आपको इस पेज एपिक नंबर, ईमेल आईडी नंबर दर्ज करना होगा एवं पासवर्ड दर्ज कर कंफर्म करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Voter ID Card Download
  • अब आपको होम पेज पर जाकर e-Epic Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको यहां यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको Epic no./Reference no. में से किसी एक पर टिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको Epic no दर्ज कर राज्य का चयन करना होगा।
  • अब इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आपकी वोटर आईडी आ जाएगी।
  • जिसमें आप अपना सभी विवरण चेक कर अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Voter ID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आप वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप नीचे बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से अपने पहचान पत्र के लिए घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राष्ट्रीय मतदाता सूची की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको होम पेज पर लॉगिन/रजिस्टर का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • अकाउंट बनाने के बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको प्रेशर एनरोलमेंट पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

Leave a Comment

Skip to content