Ram Mandir Aarti online apply 2024, सीखे अयोध्या में राम मदिंर आरती के पास के लिये कैसे आवेदन करें

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking:- हिंदू धर्म के लिए अयोध्या शहर बहुत ही पावन स्थल माना जाता है, क्योंकि अयोध्या में श्री राम का जन्म हुआ था। जैसा कि अब अयोध्या राम मंदिर बनाकर लगभग तैयार हो गया है और राम मंदिर को 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला की आरती में शामिल होंगे। इसके लिए यूपी के अयोध्या राम मंदिर में आरती पास लेने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बुकिंग कर रहे हैं। बिना पास के लोगों को आरती में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

Ram Mandir Aarti online apply Pass Booking 2024

राम जन्मभूमि मंदिर में आरती पास लेने के लिए रामलला के अभिषेक समारोह 22 जनवरी से पहले गुरुवार से बुकिंग शुरू हो चुकी है। राम मंदिर में तीन बार भगवान रामलला की आरती होती है। रामलला की सुबह के समय श्रृंगार आरती होती है दोपहर को भोग आरती होती है और शाम को संध्या आरती होती है। इन तीनों आरतीओ में वही श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं जिनका पास बना हुआ है। आरती में एक बार में अधिकतम 30 लोग ही शामिल हो सकते है। सुरक्षा कारणों से आरती के लिए सीमित संख्या में भक्तों को पास देने की संख्या कम रखी गई है।  हालांकि आगे भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे बढ़ाया भी जा सकता हैं। यह सेवा बिल्कुल निशुल्क है। सभी भक्तों के लिए एक बराबर है। फिर चाहे वे अमीर हो, गरीब हो, बड़ा हो या बुजुर्ग हो। यह सुविधा सभी के लिए समान है।   

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking
मंदिर का नाम  राम मंदिर
राज्य  उत्तर प्रदेश
राम मंदिर स्थितअयोध्या  
बुकिंग करने की प्रक्रिया  ऑनलाइन ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://srjbtkshetra.org/  

राम मंदिर में आरती का समय

राम मंदिर में दिन में तीन बार आरती होती है जिसका समय नीचे दिया गया है।

  • राम जन्मभूमि में रामलला की सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती होती है।
  • इसके अलावा दोपहर 12:00 बजे भोग आरती की जाती है। 
  • वहीं शाम 7:30 बजे संध्या आरती होती है।

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking के लिए आवश्यक दस्तावेज

आरती पास बनवाने के लिए श्रद्धालुओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पर
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट

अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें?

राम मंदिर में आरती पास प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है। जिसे अपनाकर आप आरती पास बनवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking
  • होम पेज पर आपको Click here to Reserve your Passes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
अयोध्या राम मंदिर आरती पास बुकिंग ऑनलाइन कैसे करें?
  • जहां पर आपको महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए होंगे जिन्हें आपको ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
  • इसके बाद आपको आरती के लिए मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • जैसे आपको आरती के लिए तिथि का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको आरती प्रकार में से श्रृंगार आरती, भोग आरती, संध्या आरती इनमें से किसी एक का चयन करना होगा।
  • अंत में आपको श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज कर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राम मंदिर आरती पास के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

आरती के लिए ऑफलाइन पास कैसे बनवाएं?

आरती पास बनवाने के लिए चार आईडी में से जो कि आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड है इनमें से कोई भी एक आईडी दिखाकर पास बनवा सकते हैं। इसके लिए ऑफलाइन पास मंदिर के पास बने काउंटर से जाकर लिया जा सकता है जिसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड दिखाकर पास बुकिंग करवा सकते हैं क्योंकि बिना पास के आरती में शामिल होने नहीं दिया जाएगा। ध्यान रखे कि जो भी आईडी आरती पास बुकिंग के समय दिखाई गई हो उसे श्रद्धालु अपने पास रखें।  

Ayodhya Ram Mandir Aarti Pass Booking FAQs

राम मंदिर में हर आरती में अधिकतम कितने लोगों को शामिल होने की अनुमति है?
राम मंदिर में हर आरती में अधिकतम 30 लोगों को शामिल होने की अनुमति है।
अयोध्या राम मंदिर आरती बुकिंग के लिए कैसे आवेदन करें?
राम मंदिर आरती बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Leave a Comment

Skip to content