Vaad UP NIC IN (RCCMS UP) पोस्ट के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत अपने मुकदमे की स्थिति जानने के बारे मे विस्तार से बाता रहे हैं। इस प्रणाली के तहत प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों को कंप्यूटरीकृत किया गया। राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत राजस्व न्यायालय को पूरी तरह से पारदर्शी बनाए जाने हेतु और मुकदमों से सम्बंधित सूचनाएं एवं जानकारियों को लोगों के internet के माध्यम से घरों तक उपलब्ध कराए जाने के लिए की गई है।
RCCMS UP Important Links
मुकदमे की स्थिति जानने की प्रक्रिया
आपके पास मुकदमे का नम्बर है, तो मुकदमे की स्थिति जानने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- इसके लिए सर्वप्रथम आप अपने Web Address बार में VAAD.UP.NIC.IN टाइप करें, जिससे आपको ‘राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली उत्तर प्रदेश’ की वेबसाइट दिखेगी।
- अब नीचे की Image के अनुसार आपको स्क्रीन पर बायीं तरफ कंप्यूटरीकृत वाद संख्या विकल्प पर ‘क्लिक’ करना होगा।

- जिसके उपरांत एक नया पेज खुलकर आता है, उसमें दिए बॉक्स में अपना वाद संख्या अंकित करें।
- वाद संख्या अंकित करने के बाद बॉक्स के नीचे दिए गए ‘प्रदर्शित करें’ लिंक पर क्लिक करें।

इसके अलावा अगर आप चाहें तो आप Vaad UP NIC IN (RCCMS UP) पोर्टल पर Varasat Status की जांच भी “वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जानें” विकल्प पर क्लिक करके अपना Varasat online status Check कर सकते हैं।
इस बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके मुकदमे का विवरण जैसे पुराना वाद संख्या, कंप्यूटरीकृत वाद संख्या, मुकदमे की अधिनियम एवं धारा, वाद की स्थिति, वादी/प्रतिवादी का विवरण, सुनवाई की तिथि प्रदर्शित हो जाएगी।
इसके अलावा अगर आपके पास आपके मुकदमे का नम्बर नही है, तो मुकदमे की स्थिति Vaad UP NIC IN (RCCMS UP) में जानने की प्रक्रिया निम्नलिखित है –
- यदि आपके पास आप के मुकदमे की वाद संख्या मौजूद नहीं है तो ‘VAAD UP NIC IN’ के पेज पर बायीं तरफ उपलब्ध विकल्प ‘भूखंड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ विकल्प पर क्लिक करें।

- आपको एक नया ‘पेज’ दिखेगा जिस पर पांच बॉक्स दिखेंगे, जैसा नीचे इमेज में दर्शाया गया है।

- पहले बॉक्स में जनपद, दूसरे बॉक्स में तहसील, तीसरे बॉक्स में परगना, चौथे बॉक्स में ग्राम चुने और पांचवे बॉक्स में वादग्रस्त भूमि का गाटा/खसरा संख्या दर्ज करें।
- अब नीचे दिए गए ‘प्रदर्शित करें’ बटन पर क्लिक करें, क्लिक करते ही आपके मुकदमे का विवरण ऑनलाइन स्क्रीन पर दिखना शुरू हो जाएगा।
UP RCCMS Online Portal पर उपलब्ध सेवाओं की सूची
आम नागरिकों की सुविधा के लिए Vaad UP NIC IN (RCCMS UP) पोर्टल पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनका संपूर्ण विवरण नीचे दिया गया है-
- वाद सूची
- दैनिक वाद तालिका
- परिपक्व/अपरि. तालिका
- वाद खोज विधि
- कंप्यूटरीकृत वाद सं०
- वरासत हेतु आवेदन की स्थिति जाने
- भूखण्ड / गाटे के वादग्रस्त होने की स्थिति जाने
- राजस्व ग्राम कोड
- कैविएट खोजें
- वाद संख्या
- पंजीकरण वर्ष
- वादी / प्रतिवादी
- पंजीकरण तिथि
- नवीन वाद(राजस्व परिषद)
- सुनवाई तिथि
- अधिनियम
- विवादित भूमि के ग्राम द्वारा
- न्यायालय आदेश
- आदेश तिथि
- वाद संख्या
- लॉगिन (राजस्व परिषद)
- लॉगिन (राजस्व परिषद)
- मण्डल सहायक लॉगिन
- लॉगिन (एन.टी. से मण्डलायुक्त)
- ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन हेतु प्रक्रिया
- धारा “34”
- धारा “80”
- उत्तराधिकार / वरासत
- कैविएट पंजीकरण
- फोलियो
- एकल खिड़की प्रणाली
- लॉगिन (लेखपाल/रा.नि.)
- लेखपाल/राजस्व निरीक्षक लॉगिन
- आर. आर. के. लॉगिन
- चकबन्दी न्यायालय
- चकबन्दी न्यायालय
RCCMS UP से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न: राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत कौन-कौन से न्यायालय शामिल है?
उत्तर: राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत जनपद स्तर पर नायाब तहसीलदार से लेकर जिलाधिकारी न्यायालय तक सभी शामिल हैं।
प्रश्न: राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP) की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
उत्तर: राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली (RCCMS UP) की आधिकारिक वेबसाइट – http://vaad.up.nic.in/ है।
प्रश्न: RCCMS UP पोर्टल के माध्यम से नागरिक कौन सी सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं?
उत्तर: RCCMS UP पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे अपने भूखंड / गाटे के वाद की स्थिति, सुनवाई तिथि आदि की सुविधाएं ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं।
आपका सहयोग-
दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल Vaad UP NIC IN (RCCMS UP) जरूर पसंद आया होगा। यदि आपको यह संग्रह पसंद आया है तो कृपया राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली से सम्बंधित इस पोस्ट को अपने मित्र और परिवारजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
One comment