List Of Prime Ministers of India In Hindi : इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको भारत के समस्त प्रधानमंत्रियों के नाम‚ वे किस पार्टी से सम्बन्धित थे‚ एवं उनके कार्यकाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। यह जानकारी विभिन्न विद्यर्थियों के लिये लाभप्रद होगी‚ जो परीक्षाओं की तैयारियाँ कर रहे हैं। सामन्यतः भी आपको अपने देश के प्रधानमंत्रियों की जानकारी होना एक अच्छी बात है‚ इस जानकारियों की जरुरत कभी भी पड़ जाती है।
हमारे देश में आम चुनावों में बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री बनाया जाता है। देश की आजादी के बाद से अब तक हमारे देश में कुल 15 प्रधानमंत्री बन चुके हैं। हमारे देश के संविधान में दी गयी व्यवस्था के अन्तर्गत अनुच्छेद 75 के तहत, देश के राष्ट्रपति द्वारा बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी जाती है।
जहाँ तक कार्यकाल की बात करें‚ तो अभी तक हुये 15 प्रधानमंत्रियों में पंडित जवाहर लाल नेहरू का कार्यकाल सबसे लम्बा रहा है। वे कुल 6130 दिनों तक हमारे देश के प्रधानमंत्री रहे।
Table of Contents
प्रधानमंत्री की योग्यता (Eligibility)
- वह भारत का नागरिक हो
- भारत की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित हो
- प्रधानमंत्री लोक सभा या राज्य सभा दोनों में किसी एक का सदस्य हो |
- सदस्य न होने की स्थिति में उसे छ: महीने के अंदर दोनों सदनों में से किसी एक की सदस्यता लेनी अनिवार्य है, अन्यथा उसे अपने पद से त्याग पत्र देना होगा
- प्रधानमंत्री के लिए व्यक्ति की आयु 25 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री के कार्य (Works Of Prime Minister)
- प्रधानमंत्री मत्रिमंडल के निर्माण के लिए अपने दल के सदस्यों के नाम राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत करता है, राष्ट्रपति उन्हीं व्यक्तियों को मंत्रिमंडल में सम्मिलित करता है।
- प्रधानमंत्री ही अपने मंत्री के विभाग का चयन करता है | वह आवंटित विभाग में परिवर्तन भी कर सकता है।
- प्रधानमंत्री मंत्री परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करता है तथा बैठक में लिया गया निर्णय प्रधानमंत्री से प्रभावित होता है।
- प्रधानमंत्री किसी मंत्री को त्यागपत्र देने या उसे बर्खास्त करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है।
- प्रधानमंत्री सभी मंत्रियों की गतिविधियों को नियंत्रित और निर्देशित भी करता है।
- प्रधानमंत्री अपने पद से त्यागपत्र देकर पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त करके लोकसभा भंग करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है।
इसे भी पढ़ेंः– Bharat Ratna Winners in Hindi 2022
List Of Prime Ministers Of India In Hindi
क्र.सं. | भारत के प्रधानमंत्री की सूची | कार्यकाल | राजनीतिक दल | टिप्पणी |
1 | श्री जवाहरलाल नेहरु | 15 अगस्त 1947- 27 मई 1964 | कांग्रेस | भारत के पहले प्रधान मंत्री और भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री |
2 | श्री गुलजारी लाल नन्दा( कार्यवाहक ) | 27 मई 1964- 9 जून 1964 | कांग्रेस | भारत के प्रथम कार्यवाहक प्रधानमंत्री |
3 | श्री लालबहादुर शास्त्री | 9 जून 1964 -11 जनवरी 1966 | कांग्रेस | उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था |
4 |
श्री गुलजारी लाल नन्दा ( कार्यवाहक ) | 11 जनवरी 1966- 24 जनवरी 1966 | कांग्रेस | कार्यवाहक प्रधानमंत्री |
5 | श्रीमती इंदिरा गाँधी | 24 जनवरी 1966- 24 मार्च 1977 | कांग्रेस | भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री |
6 | श्री मोरारजी देसाई | 24 मार्च 1977- 28 जुलाई 1979 | जनता पार्टी | सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री और पद से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति |
7 | श्री चौधरी चरण सिंह | 28 जुलाई 1979- 14 जनवरी 1980 | जनता पार्टी ( सेक्युलर ) | केवल पीएम जिन्होंने संसद का सामना नहीं किया |
8 | श्रीमती इंदिरा गाँधी | 14 जनवरी 1980- 31 अक्टूबर 1984 | कांग्रेस | प्रथम महिला जिन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया |
9 | श्री राजीव गाँधी | 31 अक्टूबर 1984- 2 दिसंबर 1989 | कांग्रेस | प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति |
10 | श्री विश्व प्रताप सिंह | 2 दिसंबर 1989- 10 नवंबर 1990 | जनता दल | अविश्वास प्रस्ताव के बाद पद छोड़ने वाले पहले पीएम |
11 | श्री चंद्र शेखर सिंह | 10 नवंबर 1990-21 जून 1991 | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) | वे समाजवादी जनता पार्टी के हैं |
12 | श्री पी. वी. नरसिम्हा राव | 21 जून 1991- 16 मई 1996 | कांग्रेस | दक्षिण भारत से प्रथम प्रधानमंत्री |
13 | श्री अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996-1 जून 1996 | भारतीय जनता पार्टी | पीएम सबसे छोटे कार्यकाल के लिए |
14 | श्री एच. डी. देवगौड़ा | 1 जून 1996- 21 अप्रैल 1997 | जनता दल | वे जनता दल से संबंधित हैं |
15 | श्री इंद्र कुमार गुजराल | 21 अप्रैल 1997- 18 मार्च 1998 | जनता दल | राजनीति के भद्र पुरुष |
16 | श्री अटल बिहारी वाजपेयी | 18 मार्च 1998- 22 मई 2004 | भारतीय जनता पार्टी | पहले गैर-कांग्रेसी पीएम जिन्होंने पीएम के रूप में पूर्ण कार्यकाल पूरा किया |
17 | डॉ. मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 -17 मई 2014 | कांग्रेस | पहले सिख पीएम |
18 | श्री नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 -अब तक | भारतीय जनता पार्टी | भारत के चौथे प्रधान मंत्री जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल दिए |
Frequently Asked Question
प्रश्न -: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: पंडित जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न -: भारत के कौन से प्रधानमंत्री की मृत्यु देश के बाहर हुई थी ?
उत्तर -: लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न -: भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री कौन है ?
उत्तर -: इंदिरा गांधी
प्रश्न -: कौन से प्रधानमंत्री एक भी दिन संसद में उपस्थित नहीं हुए थे ?
उत्तर -: चौधरी चरण सिंह
प्रश्न -: सबसे कम आयु में कौन भारत के प्रधानमंत्री बने थे ?
उत्तर -: राजीव गांधी
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री पद पर सबसे अधिक समय का कार्यकाल किसका है ?
उत्तर -: पंडित जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न -: प्रधानमंत्री पद से त्याग-पत्र देने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे ?
उत्तर -: श्री मोरारजी देसाई
प्रश्न -: लोकसभा में बहुमत दल का नेता कौन होता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
प्रश्न -: केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों व विभागों का सृजन कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: प्रधानमंत्री का कार्यकाल कितने समय का होता है ?
उत्तर -: 5 वर्ष
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर -: भारत के राष्ट्रपति द्वारा
प्रश्न -: केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: भारत में प्रधानमंत्री की नियुक्ति किस प्रक्रिया द्वारा की जाती है ?
उत्तर -: मनोनयन प्रक्रिया द्वारा
प्रश्न -: भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है ?
उत्तर -: 25 वर्ष
प्रश्न -: भारत के प्रधानमंत्री को पद व गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है ?
उत्तर -: भारत का राष्ट्रपति
प्रश्न -: केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और सदस्यों की संख्या का निर्णय कौन करता है ?
उत्तर -: भारत का प्रधानमंत्री
प्रश्न -: किसकी सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा का कार्यकाल पूरा होने से पहले लोकसभा को भंग किया जा सकता है ?
उत्तर -: प्रधानमंत्री
2 comments