Free water boaring scheme up

Free Boring Yojana Uttar Pradesh

Free Boring yojana Uttar Pradesh in Hindi – उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों के लिए नई महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है | उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए Uttar Pradesh Free Boring Yojana प्रदान करती है | उत्तर प्रदेश में लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए 1985 से संचालित है | यह विभाग की फ्लैगशिप योजना है | यह योजना अतिदोहित और क्रिटिकल विकासखंडों को छोड़कर प्रदेश के सभी जनपदों में लागू है | इस योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन आवेदन कैसे करते है | और इस योजना के लिए आप लाभ कैसे प्राप्त कर सकते है | इसकी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह आर्टिकल लास्ट तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा | हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे है |

योजना का नाम फ्री बोरिंग योजना
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी प्रदेश के किसान
अनुदान राशि 5000 से 7000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन

Free Boring Yojana Uttar Pradesh क्या है ?

जैसा कि हम सभी लोग जानते है | उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है | इन योजनाओं के अंतर्गत का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है | हाल में ही प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करके बड़ी राहत चाहिए | इससे प्रदेश के किसानो को काफी लाभ प्राप्त हुआ है | उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए Uttar Pradesh Free Boring Yojana बोरिंग योजना का भी संचालन कर रही है |

उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को फ्री में बोरिंग उपलब्ध कराई जाती है | खेत में सिंचाई के लिए कराई जाने वाली बोरिंग का पूरा खर्चा प्रदेश सरकार उठाती है | इसका लाभ प्राप्त करके कोई भी किसान अपने खेत में Uttar Pradesh Free Boring Yojana करा सकता है | और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है | योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा | जो इस प्रकार है |

लघु एवं सीमांत किसानो हेतु अनुदान राशि

इस योजना के अंतर्गत अनुदान राशि को 02 वर्गों  में बाँटा गया है –

१- सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कृषको हेतु

२- अनुसूचित जाति और जनजाति के कृषको हेतु

१- सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कृषको हेतु

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा Free Boring Yojana के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के लघु और सीमांत किसानों हेतु बोरिंग में अनुदान की अधिकतम सीमा 5000 व 7000 रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है | सामान्य श्रेणी के लाभार्थीयों के लिए जोत सीमा 0.2 हेक्टेयर भी निर्धारित की गई है | इसके साथ ही सामान्य श्रेणी के किसानों को बोरिंग पर Pump Set स्थापित करना अनिवार्य नहीं है | लेकिन Pump Set खरीदकर स्थापित करने पर लघु किसानों को अधिकतम ₹4000 रुपए और सीमांत किसानों को ₹6000 का अनुदान अनुमन्य है।

२- अनुसूचित जाति और जनजाति के कृषको हेतु

उत्तर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के किसानों को Free Boring Yojana उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम ₹10000 की अनुदान राशि निर्धारित किया है | इस वर्ग जाति श्रेणी के किसानों के लिए न्यूनतम ज्योत सीमा और पंपसेट स्थापित करने के लिए कोई बाध्यता निर्धारित नहीं की गई है | ₹10000 की धनराशि के अंतर्गत धनराशि शेष रहने पर Reflex , Valve , Delivery, Pipe, Band आदि सामग्री उपलब्ध कराने की भी अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जाती है।

Pump Set खरीदने हेतु अनुदान 

उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना प्रदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों को Pump Set खरीदने के लिए अनुदान प्रदान करती है । Free Boring Yojana के अंतर्गत नाबार्ड द्वारा विभिन्न अश्वशक्ति के पंपसेट इसके लिए ऋण सीमा निर्धारित की गई है | जिसके हाथ इन बैंकों के माध्यम से पंपसेट खरीदने हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जनपदवार रजिस्टर्ड पंपसेट डीलरों से नगद पंपसेट खरीदने की भी व्यवस्था की गई है। इन दोनों विकल्पों में से कोई भी विकल्प अपना कर आई एस आई मार्क के पंप सेट खरीदने पर अनुदान अनुमन्य है।

H.D.P.E.पाइप हेतु अनुदान

वर्ष 2012-13 से जल के अपव्यय को रोकने एवं सिंचाई दक्षता में अमिवृद्धि के दृष्टिकोण से कुल लक्ष्य के 25 प्रतिशत लाभार्थियों को 90mm साईज का न्यूनतम 30मी0 से अधिकतम 60 मी0 HDPE Pipe स्थापित करने हेतु लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम रू0 3000.00 का अनुदान अनुमन्य कराये जाने का प्राविधान किया गया है। कृषकों की माँग के दृष्टिगत शासनादेश संख्या-955/62-2-2012 दिनांक 22 मार्च 2016 से 110 mm साईज के HDPE Pipe स्थापित करने हेतु भी अनुमन्यता प्रदान कर दी गयी है।

Free Boring Yojana Uttar Pradesh के लिए पात्रता मापदंड

Free Boring Yojana Uttar Pradesh का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रदेश के किसानों को निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा।

  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए कोई वादा निर्धारित नहीं है।
  • इस योजना का लाभ केवल प्रदेश के स्थाई किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग श्रेणी के किसानों के पास 0.2 हेक्टेयर भूमि होगी तभी वह इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल लघु और सीमांत किसान ही आवेदन कर सकते है।
Free Water Boaring Scheme Details
Source:- http://minorirrigationup.gov.in/

Free Boring Yojana Uttar Pradesh के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आपको प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही Uttar Pradesh Free Boring Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है | तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। आप नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट Minorirrigationup.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपको यहां उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के पश्चात सभी जानकारी को सही प्रकार से भरना होगा। साथ में चाहे गये आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • आवेदन पत्र को अपने जनपद के लघु सिंचाई विभाग में जमा करना होगा।
  • आवेदन पत्र जमा करने के पश्चात आपके पात्रता की जांच की जाएगी। उसके पश्चात आप को Uttar Pradesh Free Boring Yojana उपलब्ध करा दी जाएगी।

Questions & Answer Related to Free Boring Yojana Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना क्या हैं?

इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सीमांत और लघु किसानों के लिए खेतों में फ्री बोरिंग उपलब्ध कराएं जाएंगे, जिससे किसान अपनी उपज को समय पर पानी दे सकें।

क्या उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना का लाभ राज्य के सभी किसानों को दिया जाएगा?

नहीं,  इस योजना का लाभ प्रदेश के सिर्फ सीमांत और छोटे लघु किसानो को दिया जाएगा, जिनके पास 0.2 हेक्टयर कृषि भूमि होगी।

उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के अंतर्गत कितनी अनुदान राशि निर्धारित की गई हैं?

उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना के अंतर्गत बोरिंग कराने के लिए अधिकतम सीमा 5000 व 7000 रुपए निर्धारित की गई हैं।

मैं किसान के रूप में उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना में आवेदन कैसे कर सकता हूँ?

अगर आप प्रदेश के किसान है तो उत्तर प्रदेश मुफ्त बोरिंग योजना में Minorirrigationup.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply