अभी हाल ही में सेवानिवृत्त हुये आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी बने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सलाहकार। CM Yogi advisor Avanish awasthi की नियुक्ति 28 फरवरी, 2023 तक के लिए सृजित किये गये सलाहकार, मुख्यमंत्री के अस्थायी पद पर की गई है।
CM Yogi advisor Avanish awasthi
अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इससे सम्बन्धित आदेश दिनांक 16 सितम्बर 2022 को जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार अवनीश अवस्थी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को उनके प्रशासनिक कार्यों में सलाह देंगे। इस अवधि के दौरान उन्हें एक अस्थायी सरकारी सेवक माना जाएगा। उन्हें अंतिम आहरित वेतन में शुद्ध पेंशन की राशि घटाने के बाद प्राप्त होने वाली धनराशि को वेतन⁄ मानदेय के रुप में भुगतान किया जाएगा।

अवनीश चन्द्र अवस्थी को सेवा विस्तार न दिये जाने के उपरान्त 31 अगस्त 2022 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद से ही यह कयास लगाये जा रहे थे कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका से समबन्धित पद दिया जा सकता है। सेवानिवृत्त की समय उनके पास जो पद थे‚ उनमें से उत्तर प्रदेश एक्सप्र्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया था। अवनीश अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ और डीजी जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था।
इसे भी पढ़ेंः– List Of Prime Ministers of India In Hindi
गृह विभाग के मुखिया के तौर पर उनका कार्यकाल अभी तक सबसे अधिक रहा है। उन्होने कुल 03 वर्ष 01 माह तक इस पद पर कार्य किया। इससे पूर्व इस पद पर सर्वाधिक कार्यकाल आरसी टकरू का रहा है‚ जो नवम्बर 1980 से मार्च 1984 तक का था। अवनीश चन्द्र अवस्थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहते अधिकारियो की सूची में थे। जिसका इनाम उन्हें सलाहकार का पद दिये जाने के रुप में मिला।