Bharat Ratna Winners in Hindi 2022 : भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है‚ भारत रत्न। यह सम्मान शिक्षा, साहित्य, कला, विज्ञान‚ खेल‚ राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई। इस पुरस्कार की शुरुआत में इसे मरणोपरांत दिये जाने का प्रावधान नहीं किया गया था, किन्तु बाद में वर्ष 1955 में बाद में जोड़ा गया। यह पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है।
भारत का सबसे पहला भारत रत्न भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दिया गया था | इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान की सन 1954 से की गई थी |
भारत रत्न को मिलने वाली सुविधाएँ
- निःशुल्क यात्रा की सुविधा – सरकार की ओर से सबसे प्रमुख सुविधा है कि वह व्यक्ति भारतीय रेलवे में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार द्वारा निःशुल्क बस यात्रा का भी प्रावधान है।
- वारण्ट ऑफ प्रिसिडेंस में स्थान – यह भारत सरकार की ओर से एक प्रकार का प्रोटोकॉल होता है जो भारत रत्न व्यक्ति को मिल जाता है। इस प्रोटोकॉल के अंतर्गत व्यक्ति को पूर्व राष्ट्रपति, राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, उप-प्रधानमन्त्री, राजयपाल, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री एवं संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं के पश्चात स्थान मिलता है।
- सम्मान का नाम विजिटिंग कार्ड पर लिख सकते है – भारत रत्न व्यक्ति अपने सम्मान का उल्लेख विजिटिंग कार्ड पर दे सकता है जैसे वह लिख सकेंगे “राष्ट्रपति से भारत रत्न सम्मानित” अथवा “भारतरत्न प्राप्तकर्ता” आदि।
- नकद धनराशि रहित पुरस्कार – भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से कोई धनराशि देने का प्रावधान नहीं है। सरकार की ओर से एक प्रमाण पत्र एवं तगमा दिया जाता है।
Bharat Ratna Award Design
मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने की तरफ सूर्य बना हुआ था और ऊपर देवनागरी लिपि में भारत रत्न लिखा हुआ था। नीचे की तरफ पुष्पों का हार बना हुआ था तथा पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और ध्येय वाक्य लिखा होता था। Bharat Ratna Winners in Hindi बाद में भारत रत्न पुरस्कार कांस्य से निर्मित पीपल की पत्ती की आकृति का होता है। इसके अगले भाग में सूर्य की आकृति अंकित होती है। जिसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत रत्न अंकित होता है। इसके पृष्ठ भाग में राष्ट्रीय प्रतीक ( अशोक के सिंह स्तंभ की अनुकृति ) और सत्यमेव जयते अंकित होता है। राष्ट्रीय प्रतीक, सूर्य और पदक के किनारे तीनों प्लेटिनम से बने होते हैं। यह पदक 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटाई का होता है। इसे सफेद धागे के साथ गले में पहनाया जाता है। वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद इन पुरस्कारों को बन्द कर दिया गया‚ वर्ष 1980 में पुनः कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन्हें फिर से शुरु किया गया।
इसे भी पढे़ः– U.P. Govt. Leave Rules
Bharat Ratna Winners in Hindi 2022 List
क्रम संख्या | वर्ष | भारत रत्न विजेता का नाम | जन्म–मृत्यु | उपलब्धियाँ |
1 | 1954 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | जन्म 1888 – निधन 1975 | देश के दूसरे राष्ट्रपति |
2 | 1954 | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | जन्म 1878 – निधन 1972 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल |
3 | 1954 | डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन | जन्म 1888 – निधन 1970 | नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री |
4 | 1955 | डॉ. भगवान दास | जन्म 1869 – निधन 1958 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक |
5 | 1955 | डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या | जन्म 1861 – निधन 1962 | सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान |
6 | 1955 | पंडित जवाहरलाल नेहरू | जन्म 1889 – निधन 1964 | प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी |
7 | 1957 | गोविंद वल्लभ पंत | जन्म 1857 – निधन 1961 | स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री |
8 | 1957 | डॉ. धोंडो केशव कर्वे | जन्म 1887 – निधन 1962 | शिक्षक और समाज सुधारक |
9 | 1958 | डॉ. बिधान चन्द्र राय | जन्म 1882 – निधन 1962 | चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री |
10 | 1961 | पुरुषोत्तम दास टंडन | जन्म 1882 – निधन 1962 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक |
11 | 1961 | डॉ. राजेन्द्र प्रसाद | जन्म 1884 – निधन 1963 | प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता |
12 | 1963 | डॉ. जाकिर हुसैन | जन्म 1897 – निधन 1969 | देश के तृतीय राष्ट्रपति |
13 | 1963 | डॉ. पांडुरंग वामन काणे | जन्म 1880, निधन 1972 | भारतविद और संस्कृत के विद्वान |
14 | 1966 | लाल बहादुर शास्त्री | जन्म 1904 – निधन 1966 | देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी(मरणोपरान्त) |
15 | 1971 | इंदिरा गांधी | जन्म 1917, निधन 1984 | देश की चौथी प्रधानमंत्री |
16 | 1975 | वराहगिरी वेंकट गिरी | जन्म 1894 – निधन1980 | देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी |
17 | 1976 | के. कामराज | जन्म 1903, निधन 1975 | स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास (मरणोपरान्त) |
18 | 1980 | मदर टेरेसा | जन्म 1910 – निधन 1997 | नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक |
19 | 1983 | आचार्य विनोबा भावे | जन्म 1895 – निधन 1962 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक (मरणोपरान्त) |
20 | 1987 | खान अब्दुल गफ्फार खान | जन्म 1890 – निधन 1988 | स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय |
21 | 1988 | मरुदुर गोपाला रामचन्दम | जन्म 1917 – निधन 1987 | अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) |
22 | 1990 | डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर | जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1956 | भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री (मरणोपरान्त) |
23 | 1990 | नेल्सन मंडला (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति) | जन्म 1918 – निधन 2013 | नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता |
24 | 1991 | राजीव गांधी | जन्म 1944 – निधन 1991 | देश के सातवें प्रधानमंत्री (मरणोपरान्त) |
25 | 1991 | सरदार वल्लभ भाई पटेल | जन्म 1875 – निधन 1950 | देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) |
26 | 1991 | मोरारजी भाई देसाई | जन्म 1896 – निधन 1995 | देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी |
27 | 1992 | मौलाना अबुल कलाम आजाद | जन्म 1888 – निधन 1958 | देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी (मरणोपरान्त) |
28 | 1992 | जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा | जन्म 1904 – निधन 1993 | देश के जाने माने उद्योगपति (मरणोपरान्त) |
29 | 1992 | सत्यजीत रे | जन्म 1921 – निधन 1992 | फिल्म निर्माता, निर्देशक |
30 | 1997 | ए.पी.जे.अब्दुल कलाम | जन्म 1931 – निधन 2015 | देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक |
31 | 1997 | गुलजारीलाल नंदा | जन्म 1897 – निधन 1998 | दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी |
32 | 1997 | अरुणा आसिफ अली | जन्म 1909 – निधन 1996 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (मरणोपरान्त) |
33 | 1998 | एमएस सुब्बालक्ष्मी | जन्म 1916 – निधन 2004 | शास्त्रीय संगीत गायिका |
34 | 1998 | सी. सुब्रमण्यम | जन्म 1910 – निधन 2000 | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री |
35 | 1998 | जयप्रकाश नारायण | जन्म 1902 – अक्टूबर 1979 | स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ (मरणोपरान्त) |
36 | 1999 | पंडित रविशंकर | जन्म 1920 – निधन 2012 | सितार वादक |
37 | 1999 | अमर्त्य सेन | जन्म 1933, | नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री |
38 | 1999 | गोपीनाथ बोरदोलोई | जन्म 1890 – निधन 1950 | स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री (मरणोपरान्त) |
39 | 2001 | लता मंगेशकर | जन्म 28 सितम्बर 1929, | पार्श्व गायिका |
40 | 2001 | उस्ताद बिस्मिल्ला खां | जन्म 1916 – निधन 2006 | शहनाई वादक |
41 | 2008 | पंडित भीमसेन जोशी | जन्म 1922 – निधन 2011 | शास्त्रीय गायक |
42 | 2014 | सचिन तेंडुलकर | जन्म 24 अप्रैल 1973 | भारतीय क्रिकेटर |
43 | 2014 | सीएनआर राव | जन्म 30 जून 1934 | जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ |
44 | 2015 | अटल बिहारी वाजपेयी | जन्म – 1924 निधन – 2018 | जाने-माने राजनेता, भारत के प्रधानमंत्री, |
45 | 2015 | पं. मदनमोहन मालवीय | जन्म 1861 – निधन 1946 | शिक्षाविद, समाज सुधारक |
46 | 2019 | प्रणब मुखर्जी | जन्म – 1935 | भारत के पूर्व राष्ट्रपति |
47 | 2019 | भूपेन हजारिका | जन्म – 1926 निधन – 2011 | गीतकार, संगीतकार और गायक |
48 | 2019 | नानाजी देशमुख | जन्म – 1916 निधन – 2010 | समाजसेवक |
इसे भी पढे़ः– E Pan Card Download 2022
People also ask for Bharat Ratn awards
Q. सर्वप्रथम किसे मरणोपरांत भारत-रत्न प्रदान किया गया ?
Ans. देश के पूर्व प्रधानमन्त्री लाल-बहादुर शास्त्री को वर्ष 1966 में मरणोपरांत भारत-रत्न प्रदान किया गया।
Q. भारत रत्न पुरस्कार में कितनी धनराशि मिलती है?
Ans. भारत-रत्न पाने वाले प्रसिद्ध विदेशी नागरिक दक्षिण-अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला है जिन्हे वर्ष 1990 में भारत-रत्न दिया गया।
Q. भारत-रत्न पाने वाले प्रसिद्ध विदेशी नागरिक कौन है ?
Ans. भारत-रत्न पाने वाले प्रसिद्ध विदेशी नागरिक दक्षिण-अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला है जिन्हे वर्ष 1990 में भारत-रत्न दिया गया।
Q. भारत में कितने लोगों को भारत रत्न अवार्ड मिला है?
Ans. अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 48 हस्तियों को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है। पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया। भारत रत्न 2019 प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका एवं नानाजी देशमुख को प्रदान किया गया है।
Q. भारत रत्न कितनी महिलाओं को मिला है?
Ans. अभी तक कुल 05 महिलाओं को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
Q. भारत रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली महिला कौन है?
Ans. पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी सर्वप्रथम भारत रत्न प्राप्त करने वाली महिला थी‚ जिन्हें वर्ष 1971 में यह पुरस्कार को पाकिस्तान को युद्ध में मात्र 14 दिनों में हराने के लिये दिया गया था।
Q. सबसे कम उम्र में भारत रत्न प्राप्त करने वाले कौन हैं?
Ans. सबसे कम उम्र में भारत रत्न प्राप्त करने का श्रेय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हासिल है।
One comment